39 वें जन्मदिन पर KGF स्टार Yash की अपकमिंग मूवी Toxic का लुक दिखाया गया है। फिल्म के निर्माताओं ने अभिनेता की यह झलक Youtube पर रिलीज़ की।
Toxic Teaser : KGF स्टार Yash के 39वें जन्मदिन पर उनकी अपकमिंग मूवी Toxic – A fairy tell for grown ups का टीज़र रिलीज किया गया है। फिल्म के निर्माताओं ने एक मिनट का टीजर रिलीज किया है। जिसमें यश के Toxic रूप को दिखाया गया है। टीज़र में Yash एक क्लब के अंदर हीरो वाली स्टाइल में चलते हुए दिखते हैं।
Toxic Teaser की खास बात ये है कि इसमें एक भी डायलॉग नहीं है। बैकग्राउंड में सिर्फ म्युजिक बज रहा है। जिसके संगीतकार लंदन के जेरेमी स्टैक हैं।
फिल्म मैं यश का लुक KGF जैसा ही है। फेडोरा कैप और सिगार के सेमी फॉर्मल ड्रेस पहने हैं। यश की पहली फिल्म KGF 2018 में रिलीज हुई थी।
UNLEASHED !! https://t.co/j5f54y4TNa pic.twitter.com/ohE4K8fVa7
— Yash (@TheNameIsYash) January 8, 2025