पुलिस पर पथराव के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज, सुबह भी प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने किया था लाठीचार्ज। महिला को भी घसीटा, युवकों ने की आत्मदाह की कोशिश।
Pithampur में भोपाल की यूनियन कार्बाइड के कचरे को जलाने को लेकर गुरूवार को शुरू हुए विरोध ने उग्र रूप ले लिया है। शुक्रवार को पीथमपुर बंद भी रखा गया था। सुबह से ही बस स्टैंड पर गुरुवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू हुआ था। शहर में अन्य जगह पर भी प्रदर्शन हो रहे थे। जो अब उग्र हो गए हैं। शुक्रवार शाम को पावर हाउस चैराहे पर प्रदर्शन कर रही भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। इस बीच पुलिस के द्वारा एक महिला को घसीटने की घटना भी सामने आई है।
यूनियन कार्बाइड के ज़हरीले कचरे का इंदौर के पास पीथमपुर में रामकी कंपनी ट्रायल के तौर पर पहले 10 टन कचरे का निस्तारण कर चुकी है! अब शेष 337 टन कचरे का निस्तारण किया जा रहा है!
लेकिन, उससे पहले आस-पास के जल, मिट्टी और वायु की जांच बेहद ज़रूरी है। @INCMP ने रामकी कंपनी क्षेत्र के… pic.twitter.com/3WU9mbwWnz
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) January 3, 2025
इससे पहले भी पुलिस ने छत्र छाया चौराहे पर चक्का जाम कर रहे लोगों पर बलप्रयोग किया था। वाटर कैनन का उपयोग करके प्रदर्शनारियों को खदेड़ा। इस चक्का जाम में हाईवे पर करीब ७ किमी तक वाहन फंस गए थे।
धरना- प्रदर्शन में कांग्रेस-बीजेपी सहित अन्य सामाजिक संगठन Pithampur बचाओ समिति, पीथमपुर रक्षा मंच, राठौर समाज, क्षत्रिय समाज ,सेन समाज,आदिवासी समाज,ऑल ट्रेड यूनियन आदि संगठन शामिल हैं। महिलाएं भी प्रदर्शन के लिए अपंने अपने घरों से निकली हैं। इन सभी के द्वारा Pithampur बंद बुलाया गया था।
पीथमपुर में मुख्य रूप से बस स्टैंड पर चल रहे धरने के अलावा साँविरया मंदिर, अकोलिया चौराहा, बरदारी चौराहा, छत्रछाया गेट, आजाद चौराहा, गुडलक चौराहा, एबी रोड आदि प्रदर्शन के मुख्य केंद्र हैं।
प्रदर्शन के दौरान दो युवकों ने आत्मदाह की कोशिश में खुद की ऊपर पेट्रोल डाल लिया। किसी ने पीछे से आग लगा दी, जिससे दोनों के झुलसने के बाद उन्हें Indore के चोइथराम हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।
MPPSC: मुख्यमंत्री ने किया धोखा! राहुल गाँधी को मिला मौका?
Pithampur में चल रहे प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री का बयान
CM डॉ मोहन यादव ने कहा है किग़लतफ़हमी में न पड़ें। वैज्ञानिकों के गाइडेंस में ही कचरे का डिस्पोजल कराया जायेगा। फ़िलहाल कचरा जलाने का डिसीजन नहीं लिया गया है। अभी केवल कचरे को डंप करने की कार्यवाही की गई है। सीएम ने Congress को निशाने पर लेते हुए कहा कि जिनके कार्यकाल में गैस त्रासदी हुई। वही लोग आज ग़लतफ़हमी फैला रहे हैं।
जीतू पटवारी ने कहा कि Pithampur के लोग दहशत में हैं
मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष Jitu Patwari ने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जल्दबाजी में यहाँ कचरा डंप किया जा रहा है। पीथमपुर, इंदौर, धार, बेटमा के लोगन के मन में दहशत है। नौबत यह आ गई कि सरकार को चेताने के लिए लोग खुद को आग के हवाले तक कर रहे हैं।
लोगों की जान बचाने के लिए लोग जलकर जान देने की हद भी पार कर रहे हैं! यदि अभी भी नहीं देख रही है, तो यह सरकार अंधी है!#Pithampur#UnionCarbide@narendramodi@DrMohanYadav51 pic.twitter.com/BjFUGoCL7l
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) January 3, 2025
उन्होंने कहा कि मैं फिर से मांग करता हूँ कि इस कचरे का जब तक कोई तकनीकी और वैज्ञानिक आधार पर सत्यापन नहीं होता, तब तक इसे रोका जाना चाहिए।
मुखिया जी स्टेज से तलवार चलाते हैं, और उनकी पुलिस सड़क पर लाठी!
आज पीथमपुर में हानिकारक कचरे को जलाने का विरोध कर रहे लोगों पर मुख्यमंत्री जी ने लाठी बरसा दी। यह कैसा लोकतंत्र है जहाँ विरोध करने वालों पर आप लगातार लाठियां बरसा रहे हैं? @DrMohanYadav51 जी, यह जहरीला कचरा आने वाली… pic.twitter.com/VzQfL4YwBT
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) January 3, 2025
—