संसद में चर्चा के दौरान यह टिप्पणी भाजपासांसद निशिकांत दुबे ने की। कांग्रेस सांसद के सी वेणुगोपाल ने अल्पसंख्यक एवं चीन विवाद मामले पर LoP की सलाह सुनने के लिए समय माँगा। राहुल गाँधी के लिए चीन के मुद्दे पर सरकार को सलाह देने के लिए समय देने की माँग के दौरान यह टिप्पणी की।
संसद में चर्चा शुरू हो चुकी है। सदन में अब गतिरोध नहीं दिख रहा है। लेकिन विरोध जरूर दिख रहा है। स्वास्थ्य लोकतंत्र के लिए यह जरुरी भी है। 3 दिसंबर को विपक्ष के नेता (LoP) Rahul Gandhi पर टिप्पणी की गई। यह टिप्पणी निशिकांत दुबे ने राहुल गाँधी के विदेशी दौरों को लेकर कही। राहुल गाँधी के लिए चीन के मुद्दे पर सरकार को सलाह देने के लिए समय देने की माँग के दौरान यह टिप्पणी की। झारखंड से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि देश के बाहर LoP पार्टी पॉलिटिक्स से, दूर रहना चाहिए।
क्या कहा वेणुगोपाल ने?
दरअसल K C Venugopal सदन में LoP को सुनने की माँग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पारंपरिक तौर पर विपक्ष के नेता की संसदीय प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जैसे प्रधानमंत्री की भूमिका होती है। वैसे ही LoP की भूमिका होती है।
उन्होंने बताया कि LoP, अल्पसंख्यकों का आधिकारिक प्रवक्ता होता है। और वो ध्यान रखता है कि उनके अधिकारों का हनन न हो। शैडो कैबिनेट बनाकर सरकार की गतिविधियों पर नजर रखता है। जब सुषमा स्वराज जी नेता विपक्ष थीं तो इस स्पीकर उन्हें बोलने देते थे। चीन के मुद्दे पर सभी लोग चर्चा चाहते हैं। और LoP उस पर बोलना चाहते हैं।
Parliament runs through conventions and procedures also. As per those, the Leader of Opposition has a great role in the parliamentary procedure, just like the Prime Minister.
I’ll quote from the rule book: The LoP is the official spokesperson of the minority, and he seriously… pic.twitter.com/VZReOuF0zg
— Congress (@INCIndia) December 3, 2024
इस पर झारखंड से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि ” LoP सरकार की आलोचना कर सकता है।” लेकिन देश के बाहर उसे पार्टी पॉलिटिक्स से, दूर रहना चाहिए। और Rahul Gandhi विदेशों में जाकर भारत सरकार की आलोचना करते हैं।