इससे पहले 30 दिसंबर को भी PSC ने विभिन्न पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिए हैं। अब राज्य सेवा परीक्षा और वन सेवा परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है।
मप्र लोकसेवा आयोग (PSC) ने साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को MPPSC 2025 के लिए भी नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 158 पदों के लिए भर्ती की जायेगी। वहीं राज्य सेवा के लिए और वन सेवा के लिए पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। इससे पहले 30 दिसंबर को भी PSC ने विभिन्न पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिए हैं। अब राज्य सेवा परीक्षा और वन सेवा परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है।
TO DOWNLOAD CLICK HERE https://mppsc.mp.gov.in/
भर्ती नोटिफिकेशन के पीछे बड़ी वजह महाआंदोलन
18 दिसंबर सुबह 11 बजे शुरू हुआ महाआंदोलन 22 दिसंबर को सुबह 4 बजे खत्म हुआ था। दरअसल PSC के बाहर बैठे हुए हुए छात्रों की प्रमुख मांगों में 2025 में 700 से ज्यादा पदों पर भर्ती की माँग शामिल थी। इस दौरान कुछ बातें सामने आई थीं,जैसे आयोग तो लगातार विभागों से रिक्त पदों की जानकारी मांगता था। लेकिन राजधानी से पूर्ण जानकारी देने में कोई गंभीर नहीं था। लेकिन बताया जा रहा है कि सीएम डॉ मोहन यादव और प्रमुख सचिव अनुराग जैन के इस मामले में इंटरेस्ट लेने के बाद विभागों ने आयोग से जानकारी साझा की।
MP के 72 हजार Guest Teachers को मिलेगा 50% आरक्षण
आयोग के द्वारा बाकी परीक्षाओं के नोटिफिकेशन भी होंगे जारी
MPPSC के अंतर्गत अन्य विभागीय भर्ती परीक्षा के लिए भी नोटिफिकेशन जारी किये गए। इन परीक्षाओं का जिक्र आयोग द्वारा जारी परीक्षा कैलेण्डर में है।
बीते साल में MPPSC ने केवल 110 पदों पर अधिसूचना जारी की थी
पिछले साल जब आयोग के द्वारा प्रारम्भिक तौर पर नोटिफिकेशन जारी किया था। तो केवल 60 पदों पर ही वैकेंसी बताई गई थी। बाद में यह संख्या 110 पर पहुंची थी। यही वजह थी की अभ्यर्थियों को तयारी छोड़कर धरने पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा था।