हफ्ते भर से अस्पताल में भर्ती तबला वादक उस्ताद Zakir Hussain के निधन की खबरें आ रही थीं। जिन्हें उनके भांजे ने गलत बताया है। निधन की खबर देने वाले सूत्र San Francisco से हैं, जहाँ उस्ताद को भर्ती किया गया है।
Grammy Award विनर उस्ताद Zakir Hussain तबला वादन के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। रविवार रात ही उनके निधन की खबर आई थी। लेकिन Ustad Zakir Hussain के करीबी लोगों ने इसे गलत बताया है। जिन सूत्रों ने खबर का दावा किया था वे सैनफ्रांसिस्को से हैं, जहाँ उस्ताद अस्पताल में भर्ती हैं।
इसी बीच सलीम खान ने मीडिया को कहा है कि – उस्ताद की हालत गंभीर है, लेकिन उनके निधन की खबर गलत है। उस्ताद का परिवार अभी अमेरिका में है। मैं उनसे काफी क्लोज हूँ। अभी तक ऐसी कोई जानकारी मुझे नहीं मिली है।
उस्ताद के भांजे अमीर औलिया ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर ज़ाकिर हुसैन के निधन की खबरों को गलत बताया है।
नॉन वेरिफाइड अकाउंट से की गई इस पोस्ट में लिखा है कि –
Zakir Hussain के निधन की खबरें गलत चल रही हैं। ऐसी खबर हटाई जाएं और उनके स्वस्थ होने के लिए दुआ करें।
I am Zakir Hussain nephew and he has not passed away. We ask for prayers for my Uncle’s health. Can you please remove this misinformation. He is in a serious condition and we ask for all his fans around the world to pray for his health
— Ameer Aulia (@AmeerAulia) December 15, 2024
9 मार्च 1951 को जन्मे Zakir Hussain को 1988 में पद्म श्री मिला। और 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से सम्मान किया गया।
4 ग्रैमी जीतने वाले उस्ताद ज़ाकिर हुसैन को तीन ग्रैमी एक साथ मिले थे। ज़ाकिर हुसैन की शुरूआती पढ़ाई मुंबई के माहिम में हुई। ग्रेजुएशन भी मुंबई में स्थित सेंत जेवियर्स कॉलेज से किया था।
TATA ने जब उनके नाम से Viral एक Quote को fake बताया
Zakir Hussain के पिता अल्लाह रक्खा भी तबला वादक थे। ११ साल की उम्र में ही ज़ाकिर हुसैन ने अमेरिका में अपना पहला कॉन्सर्ट किया था। 1973 में उनका पहला अल्बम लॉन्च हुआ था। जिसका नाम ‘लिविंग इन द मटेरियल वर्ल्ड’ था।