आसपास के जिलों से आंदोलन में शामिल होने आ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने राजधानी के बाहर ही बेरिकेडिंग करके रोक दिया।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि थोड़ी-थोड़ी दूरी पर ही बेरिकेडिंग लगाकर बार-बार हमें रोका जा रहा है।
MP Congress ने आज विधानसभा घेराव कार्यक्रम रखा है। जिसमें प्रदेश भर से कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। प्रदर्शन में शामिल होने आ रहे कांग्रेसियों को राजधानी के बाहर रोका गया। पुलिस द्वारा भोपाल शहर के बाहर एंट्री पॉइंट्स पर बेरिकेडिंग कर कांग्रेसियों को रोका जा रहा है। इसी दौरान कई नेताओं की पुलिस से बहस भी हुई है।
भोपाल के जवाहर चौक पर आयोजित सभा को MP Congress के नेताओं ने संबोधित किया। पूर्व CM Kamalnath ने Madhya Pradesh को घोटाला प्रदेश बताया। उन्होंने कहा कि नौजवानों को रोजगार (Employment) में घोटाला होता है। किसानों के खाद बीज में घोटाला हो रहा है। जहाँ देखो वहां घोटाला हो रहा है।
प्रदर्शन में शामिल हुई महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि – सरकार को बने हुए एक साल हो गया है। आधी आबादी यानी महिलाओं से सुरक्षा का वादा था। एक साल में कितनी बहनें सुरक्षित हुईं?
पुलिस ने की बेरिकेडिंग
आसपास के जिलों से भोपाल आ रहे कांग्रेस नेताओं को रोकने के लिए पुलिस ने भोपाल के बाहर बेरिकेडिंग कर दी है। राजगढ़ से आ रहे लोगों को रोकने पर जिला पंचायत अध्यक्ष चन्दर सिंह की अधिकारीयों से बहस भी हो गई।
मोहन सरकार तानाशाही पर उतर आई है, राजगढ़ ज़िले के कुरावर पीलुखेड़ी में ज़िला पंचायत अध्यक्ष चंदरसिंह जी के नेतृत्व में आ रहे लोगों की गाड़ियों को पुलिस रोक रहीं है।
मोहन जी, इतनी तानाशाही भी अच्छी नहीं है।#MP_माँगे_जवाब pic.twitter.com/LqZsJOIXRJ
— MP Congress (@INCMP) December 16, 2024
विदिशा से कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित रघुवंशी के नेतृत्व में आ रहे काफिले को भी पुलिस ने बार- बार रोका। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष की पुलिस से बहस हुई।
भाजपा की एजेंट बनकर पुलिस भोपाल विधानसभा घेराव करने जा रहे वाहनों को आसपास के जिलों में ही रोक रही है!
जनता की आवाज उठाने के लिए किए जा रहे जन आंदोलन को दबाने की यह भाजपा की हिटलरशाही ना कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्साह को रोक सकती है, ना संघर्ष को!#MP_माँगे_जवाब pic.twitter.com/a3giE9we0r
— MP Congress (@INCMP) December 16, 2024
Congress mp विधायकों का रवैया, हओ भैया – हओ भैया
लाड़ली बहना योजना को ३ हजार रूपये प्रतिमाह की राशि दी जाए।
दो लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने तत्काल भर्तियां निकली जाएं।
गेंहू का MSP 2700, धान का दाम 3100 और सोयाबीन के दाम 6000 रूपये प्रति क्विंटल किया जाए।
कर्ज की स्थिति पर सरकार श्वेत पत्र जारी करे।