मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया ऐलान। सिंगल फेस में होगा मतदान।मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को होगा खत्म।
Delhi Elections का एलान हो गया है। 5 फरवरी को चुनाव होंगे, 8 फरवरी को नतीजे आयेंगे। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी।
वहीं चुनाव प्रक्रिया की समय सारिणी की भी घोषणा हो गई है। नामांकन की शुरुआत 10 जनवरी से हो जाएगी और यह 17 जनवरी तक चलेगा। नाम वापसी की प्रक्रिया 20 जनवरी को होगी। इसके बाद 5 फरवरी को वोटिंग होगी। और 3 दिन बाद ही 8 फरवरी को रिजल्ट घोषित किये जायेंगे।
Mark Your Calendars! 🗓️
The schedule for the 2025 Delhi Assembly Election is here!Delhi, get ready to cast your vote! ✨#AssemblyElection #DelhiDecides #Elections2025 #ECI pic.twitter.com/XOz6JjP7Lr
— Election Commission of India (@ECISVEEP) January 7, 2025
2020 में हुए Delhi Elections चुनावों में 8 फरवरी को वोटिंग हुई थी। वहीं परिणामों की घोषणा 11 फरवरी को हुई थी।
Delhi Elections के बारे में जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि दिल्लीइन डेढ़ करोड़ वोटरों के लिए इंतजाम किए गए हैं। 33 हजार बूथ बने। जिनमें 83.49 लाख पुरुष व 79 लाख महिला वोटर्स हैं। नए मतदाता 2.08 लाख हैं। 100 साल से ज्यादा की उम्र वाले वोटरों की संख्या 830 है।
शायराना अंदाज में दी आरोपों पर सफाई
मुख्य चुनाव आयुक्त 18 फरवरी को रिटायर होने वाले हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने आधे घण्टे तक आरोपों पर सफाई दी,उन्होंने फैक्ट्स सामने रखे। इस दौरान उनका शायराना अंदाज भी नजर आया।
शायरी
कर न सके इकरार तो की बात नहीं,
मेरी वफा का, इन्हें ऐतबार तो है,
शिकायत भले ही हो, मगर सुनना
सहना, सुलझाना हमारी आदत है।
सब सवाल अहमियत रखते हैं
जवाब तो बनता है।
आदतन कलमबंद जवाब देते रहे,
रूबरू जवाब तो बनता है।
क्या पता का हम हो न हों
आज जवाब तो बनता है।
तीसरी शायरी
आरोपों और इल्जामात का दौर चले, कोई गिला नहीं,
झूठ के गुब्बारों को बुलंदी मिले शिकवा नहीं।
हम परिणाम में प्रमाण देते हैं, वो शक की दुनिया को बढ़वा देते हैं,
शक का इलाज हकीम लुकमान के पास नहीं।
Delhi Election: में पोस्टर वॉर : केजरीवाल को बताया चुनावी हिन्दू
पिछले चुनावों में AAP को मिली थी एकतरफा सीटें
2020 में हुए Delhi Elections में आम आदमी पार्टी (AAP) ने 53.57% वोट के साथ 62 सीटें जीती थीं।
भाजपा को 8 सीटों पर जीत मिली थी और वोट परसेंटेज 38.51% रहा था।
वहीं कांग्रेस का वोट शेयर 4.26% रहा लेकिन वह एक भी सीट नहीं जीत पाई।