निगमबोध घाट पर सिख परंपरा से हुआ अंतिम संस्कार। राजकीय सम्मान के साथ किया गया मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार।
Manmohan Singh का आज अंतिम संस्कार किया गया। सिख परंपरा के साथ अंतिम संस्कार,राजकीय सम्मान के बाद अंतिम संस्कार हुआ।
उनकी अंतिम यात्रा कांग्रेस मुख्यालय से सेना की तोपगाड़ी में निगमबोध घाट लाई गई। घाट पर तीनों सेनाओं ने उन्हें सलामी दी।
इस दौरान राष्ट्रपति- प्रधानमंत्री, सोनिया-राहुल भी मौजूद रहे।
पूर्व PM की पत्नी गुरुशरण कौर एवं तीनों बेटियों से प्रधानमंत्री मोदी की भी मुलाकात हुई। अंतिम संस्कार की रस्में उनकी बेटी ने निभाईं।
डॉ Manmohan Singh को अंतिम विदाई देने के लिए देशभर के तमाम राजनेता पहुँचे। निगमबोध घाट पर सोनिया गाँधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गाँधी, प्रियंका आदि कांग्रेस के बड़े नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, PM Modi, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आदि नेताओं ने भी उन्हें अंतिम विदाई में श्रद्धांजलि अर्पित की।
कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge, CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी, नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi और कांग्रेस महासचिव श्रीमती @priyankagandhi जी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को निगम बोध घाट पर श्रद्धांजलि दी।
📍 नई दिल्ली pic.twitter.com/zxKR7H40u3
— Congress (@INCIndia) December 28, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को निगम बोध घाट पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
📍 नई दिल्ली pic.twitter.com/bGOzYKPUWL
— Congress (@INCIndia) December 28, 2024
Manmohan Singh के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए सुबह 9:30 पर उनके आवास से कांग्रेस मुख्यालय लाया गया था। इसे बाद शुरू हुई उनकी अंतिम यात्रा में पार्थिव शरीर के साथ राहुल गाँधी गाड़ी में बैठे थे।
अलविदा डॉ. मनमोहन सिंह जी https://t.co/bhfHQYXFtX
— Congress (@INCIndia) December 28, 2024
Ex PM डॉ Manmohan Singh का निधन गुरुवार रात को AIIMS में हुआ था। 92 वर्षीय मनमोहन सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
घर पर बेहोश हों जाने के बाद उन्हें रात 8:06 बजे AIIMS दिल्ली में भर्ती कराया गया था। इमरजेंसी वार्डए भर्ती होने के बाद हॉस्पिटल बुलेटिन में बताया गया कि उन्होंने रात 9:51 बजे अंतिम साँस ली।
Dr Manmohan Singh :आखिरी PM, जिन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की,7 दिन का राष्ट्रीय शोक
Manmohan Singh का अंतिम संस्कार राजघाट पर नहीं होने से छिड़ा विवाद
मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजघाट की जगह निगमबोध घाट पर नहीं किए जाने पर कांग्रेस की नाराजगी सामने आई है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल का कहना है कि सरकार पूर्व पीएम का स्मारक बनाने की जमीन तक नहीं तलाश पाई। ये देश के पहले सिख पीएम का अपमान है।
दरअसल, कांग्रेस की ओर से माँग की गई थी कि मनमोहन सिंह का जहां अंतिम संस्कार हो, वहीं स्मारक बनाया जाए। इसको लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी-शाह से माँग की थी। हालांकि गृह मंत्रालय की ओर से आये जवाब में कहा गया कि स्मारक के लिए सही जगह तय करने में कुछ दिन और लग सकते हैं।